फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक् शन पर आरपीएफ की महिला कर्मियों को मिल गया चेजिंग रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज और कानपुर में आरपीएफ की दो महिला बैरक स्वीकृत
विज्ञापन

आरपीएफ की महिला कर्मियों का किया गया सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। इलाहाबाद जंक्शन पर महिला दिवस के मौके पर बेहतर कार्य करने वाली आरपीएफ की महिला कर्मियों को सम्मानित किया गया। इसी के साथ रेलवे ने इलाहबाद और कानपुर में दो महिला बैरक की भी स्वीकृत दी है।
विज्ञापन

जंक्शन पर महिला चेंजिंग रूम न होने से महिला सिपाहियों आदि को दिक्कत होती थी। शुक्रवार को इलाहाबाद मंडल के सीनियर डीएससी अमरेश कुमार और प्रभारी आरपीएफ रजिंद्र कुमार की मौजूदगी में चेजिंग रूम की सुविधा महिला कर्मियों को उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर महिला कर्मचारियों को बेहतर काम करने के लिए प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न एवं नगद पुरस्कार भी दिया गया। सीनियर डीएससी ने बताया कि इलाहाबाद और कानपुर में आरपीएफ की दो महिला बैरक भी स्वीकृत हुई है। प्रयागराज में महिला बैरक ललित नगर रेलवे कालोनी में बनाई जाएगी। यहां पहले से एक 30 बैड की बैरक है। अब उसी के पास 20 बैड की एक और बैरक बनाई जाएगी। साथ कानपुर में भी 20 बैड की बैरक बनाने की स्वीकृति मिली है। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा देशभर में आरपीएफ के दस हजार पदों में से पांच हजार में महिला कर्मियों की ही नियुक्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें