फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि में मानव मस्तिष्क पर होगा शोध

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट: फोटो भी है---
विज्ञापन

-----------------
इविवि में मानव मस्तिष्क पर होगा शोध
फरवरी में शुरू होगा व्यवहारिक एवं संज्ञानात्मक विज्ञान केंद्र
केंद्रीय विज्ञान एवं तकनीकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन करेंगे उद्घाटन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में मानव मस्तिष्क पर शोध होगा। मस्तिष्क किस तरह से काम करता है, इसके तमाम पहलुओं को जानने के लिए विश्वविद्यालय में व्यवहारिक एवं संज्ञानात्मक विज्ञान केंद्र बनकर तैयार हो गया है। फरवरी में केंद्रीय विज्ञान एवं तकनीकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन इसका उद्घाटन करेंगे।
केंद्र के निर्माण के लिए मंत्रालय ने तकरीबन 17 करोड़ रुपये दिए थे। इसमें से 12 करोड़ उपकरण लगाने और तीन करोड़ बिल्डिंग बनाने पर खर्च हुए जबकि दो करोड़ रुपये गैर शैक्षणिक स्टाफ एवं फर्नीचर आदि पर खर्च होंगे। उपकरण जर्मनी से मंगाया गया है जो मानव मस्तिष्क की स्कैनिंग करके मानसिक प्रक्रियाओं का अध्ययन करेगा। केंद्र की आधारशिला कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू ने 18 मार्च 2018 को रखी थी। एक साल से पहले केंद्र बनकर तैयार हो गया है। ऐसा केंद्र भारत में अब तक आईआईटी कानपुर एवं आईआईटी गांधीनगर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस केंद्र में डॉ. नारायणन इस बात का अध्ययन करेंगे कि ध्यान और योग के समय हमारा मस्तिष्क कैसे काम करता है और प्रो. भूमिका कर इस बात का अध्ययन करेंगी कि दो भाषाओं का प्रयोग करते समय हमारा मस्तिष्क कैसे कार्य करता है। साथ ही यह जानने की कोशिश की जाएगी कि सोचने की प्रक्रिया के दौरान मस्तिष्क की नसों में कैसी हलचल होती है। फिलहाल इस केंद्र में वर्तमान में चार फैकल्टी मेंबर, 15 शोध छात्र एवं 40 पीजी के छात्र हैं। चीफ प्रॉक्टर कार्यालय के सामने बने नए केंद्र के उद्घाटन के लिए इविवि के पीआरओ डॉ. चितरंजन सिंह ने दिल्ली जाकर विज्ञान एवं तकनीकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को आमंत्रित किया। मंत्री ने फरवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में इविवि आने के लिए अपनी सहमति दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें