फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल को समर्पित रहेगा पीएम मोदी और दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
अटल को समर्पित रहेगा पीएम मोदी और दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन
विज्ञापन

दोनों के जन्मदिन के बीच वाली अवधि में भाजपा करेगी काव्यांजलि और कर्मांजलि कार्यक्रम
17 को है पीएम मोदी और 25 को है दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन

इलाहाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन इस बार भारत रत्न एवं पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित रहेगा। भाजपा ने प्रदेश भर में इस मौके पर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम करवाने की तैयारी की है। 17 सितंबर को पीएम मोदी एवं 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन के बीच वाली अवधि में पार्टी की ओर से काव्यांजलि और कर्मांजलि कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ को इन कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा गया है। प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डा. एलएस ओझा ने बताया कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित इस कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर ली गई है। 18 से 24 सितंबर के बीच प्रदेश भर में काव्यांजलि और कर्मांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। काव्यांजलि कार्यक्रम के तहत तमाम स्थानों पर पूर्व पीएम की कविताओं का पाठ नामचीन लोगों द्वारा किया जाएगा। कर्मांजलि कार्यक्रम में चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से दो हजार से ज्यादा मेडिकल कैंप प्रदेश के तमाम स्थानों पर लगाए जाएंगे। इस दौरान कैंप में वैक्सीनेशन, दवा वितरण के साथ ही आयुष्मान योजना के कार्ड भी बांटे जाएंगे। इन कैंपों में संबंधित जिले के प्रभारी मंत्री, स्थानीय सांसद एवं विधायक भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें