जस्टिस कृष्णा सिंह को विदाई, जस्टिस वैश का स्वागत
इलाहाबाद। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने बुधवार को आयोजित विदाई और स्वागत समारोह में सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति कृष्णा सिंह को विदाई दी। इसी मौके पर नवनियुक्त जज न्यायमूर्ति वेद प्रकाश वैश का स्वागत किया गया। समारोह का आयोजन बार एसोसिएशन के लाइब्रेरी हॉल में किया गया। बार के अध्यक्ष आईके चतुर्वेदी ने कहा कि न्यायमूर्ति कृष्णा सिंह बेहद सरल, कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार न्यायमूर्ति रहे हैं। न्यायमूर्ति सिंह ने इस मौके पर कहा कि एक वह एक किसान परिवार में जन्मे और मुंसिफ मजिस्ट्रेट के तौर पर शुरुआत करते हुए हाईकोर्ट जज तक पहुंचे। दिल्ली से स्थानांतरित होकर इलाहाबाद हाईकोर्ट आए जस्टिस वेद प्रकाश वैश ने बार एसोसिएशन द्वारा बुलाए जाने पर आभार जताया। समारोह का संचालन बार के महासचिव एसी तिवारी ने किया। इस मौके पर बार के सभी पदाधिकारी और अधिवक्ता मौजूद थे।