फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति ने किया अध्ययन केंद्र का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एमएमपीजी कॉलेज कालाकांकर में बुधवार को उप्र राजर्षि टंडन मुक्त विश्व विद्यालय इलाहाबाद के कुलपति केएन सिंह ने अध्यन केंद्र का उद्घाटन किया। मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद विद्यालय के प्राचार्य डॉ. सूर्यभान सिंह सहित समस्त स्टाफ के लोगों ने कुलपति का स्वागत किया। प्रबंधक रत्ना सिंह के प्रतिनिधि के रूप में आए डा. घनश्याम यादव ने कुलपति को अंगवस्त्रम् व स्मृति चिह्न भेंट किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्रा सुजाता व राधा ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बतौर मुख्य अतिथि कुलपति केएन सिंह ने अपने उद्बोधन में मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा संचालित पाठ्यक्रमों के विषय में विस्तृत रूप से छात्रों व छात्राओं को अवगत कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डां. घनश्याम यादव व संचालन डॉ. अनुराग शुक्ल ने किया। कार्यक्रम के अंत में आए हुए अतिथियों का आभार विद्यालय के प्राचार्य डॉ. सूर्य भान सिंह ने जताया। इस मौके पर डॉ. रामकरन यादव, डॉ. विनीता सिंह, डॉ. उग्रसेन सिंह, डॉ. शिवभूषण गुप्त, डॉ. प्रदीप सिंह, डॉ. सिद्धार्थ सिंह, कार्यक्रम समन्यवक भूपेश सिंह, मैकूलाल गुप्ता, दिलीप कुमार, रमेशचंद्र, मो. रज्जाक, डॉ. उमेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें