फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ मेला कार्यों की समीक्षा में गुणवता के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंभ मेला कार्यों की समीक्षा में गुणवत्ता के निर्देश
विज्ञापन

- नगर आयुक्त ने गैर जिलों से आए अभियंताओं को दी तैनाती
- जलजमाव रोकने के साथ समय के भीतर काम पूरा करने पर जोर
इलाहाबाद। कुंभ मेला कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय के भीतर पूरा किया जाए। शहर में उन स्थानों पर टीम लगाकर काम कराया जाए, जहां हर बारिश में जलभराव से लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

यह निर्देश नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बुधवार को अपने कैंप कार्यालय में कुंभ कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। इस दौरान उन्होंने गैर जिलों से आए कई अभियंताओं को तैनाती दी और कार्यों को गुणवत्ता के साथ निश्चित समय के भीतर पूरा कराने पर जोर दिया। बैठक में सभी विभागों के प्रमुखों से कहा कि गया कि इस हफ्ते में हुई बारिश के दौरान जिन इलाकों में जलजमाव, कीचड़ आदि की समस्या रही, वहां टीम लगाकर नाला सफाई आदि के काम कराएं ताकि भारी बरसात हो तो पानी निकल जाए। गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के अफसरों से कहा गया कि गड्ढों को प्राथमिकता के आधार पर पाटें। सड़कों पर फैली मिट्टी, मलबा तुरंत हटवाया जाए। विद्युत विभाग के अफसरों से कहा गया कि ट्रांसफार्मर हटाने, तार बदलने और केबल डालने का काम जल्द करें, ताकि अन्य कार्य गति पकड़ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें