फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुकुंद तिवारी कांग्रेस पार्षद दल के नेता सदन बने
विज्ञापन

इलाहाबाद। कांग्रेस पार्टी और नगर निगम के कांग्रेस पार्षद दल की संयुक्त बैठक में वरिष्ठ पार्षद मुकुंद तिवारी को सदन में दल का नेता चुना गया है। वरिष्ठ पार्षद तस्लीमउद्दीन को पार्षद दल का अध्यक्ष चुना गया है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने की। बैठक में पार्टी के सभी 12 निर्वाचित पार्षद मौजूद रहे। श्रीमती मुमताज अंसारी को सदन में उपनेता की जिम्मेदारी दी गई है। जिया उबैद को मुख्य सचेतक और अल्पना निषाद को सचेतक का दायित्व दिया गया है। सदन के सचिव सुशील कुमार और मीडिया प्रभारी एहतेशाम रिजवी बनाए गए हैं। यह जानकारी प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय ने दी। पार्टी नेता वियज मिश्र, अशोक सिंह, क्रांति शुक्ला, संतोष मिश्र, गुल्लू गांधी, परवेज अंसारी, नफीस अनवर, परवेज सिद्दीकी, मो. असलम, रंजन प्रजापति, हरिकेश त्रिपाठी, देवी प्रसाद पांडेय, जावेद उर्फी, मीरा देवी, शिवजी मिश्रा, मो अर्सी, महमूद खान ने बधाई दी है।
विज्ञापन

000
कांग्रेस का स्थापना दिवस कल
इलाहाबाद। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 133 वां स्थापना दिवस 28 दिसंबर को मनाया जाएगा। प्रदेश प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय ने बताया कि स्थापना दिवस जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से जीरो रोड स्थित जिला कार्यालय पर दोपहर एक बजे समारोह होगा। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों, उनके परिजनों के अलावा वरिष्ठ कांग्रेेसजनों का सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें