फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलकर्मियों ने 50 साल पुरानी हड़ताल की मनाई गोल्डन जुबली

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलकर्मियों ने 50 साल पुरानी हड़ताल की मनाई गोल्डन जुबली
विज्ञापन

19 सितंबर 1968 को हुई थी एक दिन की सांकेतिक हड़ताल
एनसीआरएमयू ने डीआरएम ऑफिस के गेट पर की सभा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन (एनसीआरएमयू) की ओर से मंगलवार को डीआरएम ऑफिस कार्यालय के गेट पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां रेल कर्मियों द्वारा 19 सितंबर 1968 को की गई एक दिन की सांकेतिक हड़ताल के 50 वें वर्ष में प्रवेश करने पर गोल्डन जुबली मनाई गई। इस दौरान यूनियन नेताओं ने कहा कि उक्त हड़ताल से बहुत सीख एवं प्रेरणा मिली थी जो कि उन्हें भविष्य के आंदोलन का नेतृत्व करने में मददगार साबित हुआ। यहां कर्मचारियों ने एक स्वर से कहा कि अगर उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं होता तो जबर्दस्त आंदोलन किया जाएगा।
कार्यक्रम में एनसीआरएमयू के महामंत्री आरडी यादव ने हड़ताल से जुड़ी तमाम यादें ताजा की। कहा कि उस समय रेलकर्मियों की एक दिन की हड़ताल से रेल महकमा हिल गया था। हड़ताल के एक दिन पहले दो हजार सक्रिय रेलकर्मी गिरफ्तार किए गए थे। 48 हजार कर्मचारियों की बर्खास्तगी की नोटिस, चार हजार कर्मचारियों को बिना जांच किए बर्खास्त किया गया, जबकि सात हजार कर्मचारी सस्पेंड किए गए। कई रेलकर्मी इस आंदोलन में पुलिस की गोली का शिकार भी हुए थे। हड़ताल की वजह से सरकार की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा, वहीं यूनियन की मान्यता भी समाप्त कर दी गई। यह आंदोलन एक प्रेरणास्रोत रहा। सभा में एनसीआरएमयू के मंडल मंत्री शंभू लाल ने एनसीआर मुख्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा अपनाई जाने वाली एकाधिकार नीति की निंदा की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, बिजेंद्र यादव, मुहिबउल्लाह, आरएन सिंह, एसके सिंह, आरआर सिंह, मनोज कुमार, आरके राय आदि मौजूद रहे। बता कि 12 एवं 13 सितंबर को ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन की कार्यकारिणी की बैठक में ही गोल्डन जुबली मनाए जाने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000000000
एनआरएमयू ने रेल हड़ताल में मारे गए कर्मचारियों को दी श्रृद्धांजलि
इलाहाबाद। नार्दन रेलवे मेंस यूनियन (एनआरएमयू) की प्रयाग शाखा की ओर से मंगलवार को 1968 में हुए हड़ताल में मारे गए रेलकर्मियों को श्रृद्धांजलि दी। प्रयाग स्टेशन पर यूनियन कार्यालय में हुई सभा में शाखा मंत्री लियाकत अली जाफरी ने हड़ताल पर गए कर्मचारियों का जिक्र किया। इस मौके पर गोपीनाथ पांडेय, विजय मिश्र, एसएस सिंह, एसके सिंह, गोविंद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें