फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरी, कालका समेत चार जोड़ी ट्रेनें निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरी, कालका समेत चार जोड़ी ट्रेनें निरस्त
विज्ञापन

0 डेरा समर्थकों के आंदोलन का दूसरे दिन भी रहा असर
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम को यौन शोषण मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद भड़की हिंसा के चलते ट्रेनों को निरस्त करने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। इसका असर इलाहाबाद आने वाली ट्रेनों पर भी रहा। शनिवार को इलाहाबाद आने वाली चार जोड़ी ट्रेनें कालका, मुरी, तूफान और ऊंचाहार एक्सप्रेस निरस्त रही। इस वजह से यात्रियों को खासी परेशानी हुई। रविवार को भी इलाहाबाद आने वाली ये चार जोड़ी ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
शुक्रवार को हरियाणा और पंजाब में हुई हिंसा की वजह से रेलवे ने तमाम ट्रेनों को निरस्त कर दिया। निरस्त होने की वजह से शनिवार को गाड़ी संख्या 18101/18102 मुरी एक्सप्रेस, 13007/13008 तूफान एक्सप्रेस, 12311/12312 कालका मेल, 14217/14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस निरस्त रही। संबंधित ट्रेनें निरस्त होने की वजह से रविवार को भी इलाहाबाद नहीं आई। इसके अलावा पिछले दिनों औरैया में हुए हादसे की वजह से इलाहाबाद जंक्शन आने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों की लेटलतीफी शनिवार को भी जारी रही। नई दिल्ली-पटना राजधानी एक्सप्रेस दस घंटे, 12569 जयनगर गरीबरथ 18 घंटे, 12987 सियालदाह-अजमेर 10 घंटे, 07092 रक्सौल स्पेशल 20 घंटे तक लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 को इलाहाबाद से जम्मू स्पेशल रहेगी निरस्त
0 डेरा सच्चा के समर्थकों द्वारा किए गए उत्पात को देखते हुए रेलवे ने इलाहाबाद से जम्मूतवी के बीच 30 अगस्त को चलने वाली स्पेशल ट्रेन को निरस्त कर दिया है। एनसीआर के पीआरओ अमित मालवीय के मुताबिक गाड़ी संख्या 04111 इलाहाबाद-जम्मू स्पेशल 30 अगस्त को एवं गाड़ी संख्या 04112 जम्मू-इलाहाबाद स्पेशल 31 अगस्त को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें