फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में गुणवता पर रहें विशेष ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
शौचालय निर्माण में गुणवत्ता पर रहे विशेष ध्यान
विज्ञापन

0 सीडीओ ने ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
शौचालयाें का निर्माण तीव्र गति से कराया जाय इसमें किसी प्रकार कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके निर्माण में समयबद्धता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाय। शौचालय निर्माण में गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। यह बातें डीएम के निर्देश पर जिले को ओडीएफ किए जाने को लेकर सीडीओ सैमुअल पाल एन ने दिए। उन्होंने कहा कि हर गांव को ओडीएफ करने के साथ ओडीएफ प्लस करना है, जिसमें गांव में रहने वाले लोगों का जीवन स्तर को ऊपर उठाना है। सीडीओं ने ग्राम प्रधानों को निर्देश दिया कि जिले को 31 दिसम्बर 2017 तक ओडीएफ करना है। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ग्रामीण लोग भी अपना सहयोग करें।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि ग्रामीणों को शौचालय निर्माण के प्रति एवं शौचालय के उपयोग के लिए विभिन्न कार्यक्त्रस्मों के माध्यम से प्रेरित किया जाए। ग्राम प्रधानों से कहा कि गांवो की दीवारों पर शौचालय के लाभो एवं शौचालय न होने से होने वाली हानियों को दर्शाया जाय। गांवो मे चलाये जा रहे स्वच्छता कार्यक्रम अच्छी तरह संचालित हों, इसकी निरन्तर मानीटरिंग की जाए। शौचालय निर्माण के संबंध में की जा रही आनलाईन फीडिंग अपटेड रखने के निर्देश दिए। सीडीओ ने शौचालय निर्माण को सभी स्तर पर सत्यापित होने के उपरान्त ही उस गांव को ओडीएफ घोषित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें