फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज थम जाएग प्रचार, सीमाएं सील

विज्ञापन
विज्ञापन
आज थम जाएगा प्रचार, सीमाएं भी सील
विज्ञापन

0 शाम छह बजे के बाद से बाहरी नेताओं के जिले में प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध
प्रयागराज। फूलपुर और इलाहाबाद लोकसभा के लिए शुक्रवार शाम छह बजे से प्रचार थम जाएगा। इसी के साथ जिले की सीमाएं भी सील हो जाएंगी तथा बाहरी नेताओं का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित होगा। पहले से आए दूसरे लोकसभ क्षेत्र के नेताआें तथा अन्य लोगों को भी सीमा से बाहर जाना होगा।
दोनों लोकसभा क्षेत्र के लिए रविवार को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। इन्हीं के साथ भदोही संसदीय क्षेत्र के दो विधानसभा प्रतापपुर और हंडिया में भी मतदान होगा। ऐसे में पूरे जिले में मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले यानी, शुक्रवार से प्रचार थम जाएगा। इसके बाद बाहरी नेता जिले में प्रवेश न कर सकें इसके लिए सीमा के हर प्रवेश मार्गों पर चेक पोस्ट की स्थापना की गई है। इसके अलावा सुरक्षा के भी व्यापाक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

000
जिले के 4938 में से 1880 बूथ क्रिटिकल
0 78 पर तो मतदान में बाधा पहुंचाने तथा लोगों को धमकाने की आशंका
0 पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती के साथ लगे हैं कैमरे, होगी वेबकास्टिंग
प्रयागराज। इलाहाबाद और फूलपुर संसदीय क्षेत्र के अलावा भदोही के दो विधानसभा के लिए रविवार को कुल 2199 मतदान केंद्रों के 4938 बूथ पर मतदान होगा। इनमें से 671 मतदान केंद्र के 1880 बूथ क्रिटिकल की श्रेणी में शामिल हैं। इनमें से 78 बूथों पर दबंगों की ओर से लोगों को धमकाने, मतदान में व्यवधान पहुंचाने की आशंका है। इन्हें बल्नरेबुल बूथों की श्रेणी में रखा गया है। ऐसे बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं तथा पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात रहेगी।
विज्ञापन

इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र के 237 मतदान केंद्रों के 754 बूथ क्रिटिकल की श्रेणी में शामिल किए गए हैं। इनमें से सबसे अधिक 294 बूथ शहर दक्षिणी में क्रिटिकल की क्षेणी में शामिल किए गए हैं। वहीं मेजा में 136, करछना में 123, बारा में 129 तथा कोरांव में 72 क्रिटिकल बूथ हैं। 36 बूथ बल्नरेबुल की श्रेणी में हैं। फूलपुर संसदीय क्षेत्र में 244 मतदान केंद्र के 711 बूथ क्रिटिकल की श्रेणी में हैं। सबसे अधिक 194 क्रिटिकल बूथ शहर पश्चिम में हैं। उत्तरी में 162, फाफामऊ में 82, सोरांव में 127 तथा फूलपुर में 146 क्रिटिकल बूथ हैं। फूलपुर में बल्नरेबुल बूथों की संख्या 35 है। इनके अलावा प्रतापपुर में 221 तथा हंडिया में 194 क्रिटिकल बूथ हैं। बल्नेबुल बूथों की संख्या सात है। पूरे जिले में 516 क्रिटिकल बूथों पर पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात रहेगी। वहीं 406 पर पैरा मिलिट्री के साथ स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात होंगे। 155 बूथों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। क्रिटिकल बूथों की वेबकास्टिंग की जाएगी। इसके लिए 493 वेब कैमरा लगाए जाएंगे। 482 वीडियो कैमरा भी होंगे। चुनाव पर निगरानी के लिए 485 माइक्रो ऑब्जर्वर तथा 535 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें