फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्मोगी नौ विदेशियों को बनाएगा महामंडलेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
सांई मां के नौ विदेशी शिष्य आज बनेंगे महामंडलेश्वर
विज्ञापन

0 पारंपरिक अनुष्ठान में अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अखाड़ा देगा पदवी
कुंभनगर (प्रयागराज)। अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अखाड़े की ओर से शुक्रवार को पारंपरिक अनुष्ठान के तहत शक्तिधाम की जगद्गुरु सांई मां के नौ विदेशी शिष्यों को महामंडलेश्वर 1008 की उपाधि से विभूषित किया जाएगा।
विज्ञापन

त्रिवेणी मार्ग, सेक्टर सोलह स्थित निर्मोही अखाड़ा के शिविर में सुबह दस बजे महामंडलेश्वर दीक्षा समारोह के तहत उन्हें अखाड़े की रीति-नीति के मुताबिक यह पदवी सौंपी जाएगी। इसमें स्वामी परमेश्वरानंद श्री देवी ब्रह्मचारी, राजेश्वरी दासी ब्रह्मचारी, ललिता श्री दासी ब्रह्मचारी, दयानंद ब्रह्मचारी, त्यागानंद दास ब्रह्मचारी. अनंतानंद दास ब्रह्मचारी, जयेंद्र दास ब्रह्मचारी, जीवानंद दास ब्रह्मचारी के नाम शामिल हैं। खास यह कि इनमें से तीन श्रीदेवी ब्रह्मचारी, राजेश्वरी दासी ब्रह्मचारी और ललिता श्री दासी ब्रह्मचारी महिला संत हैं। समारोह के दौरान अमेरिका, फ्रांस, कनाडा, जापान, आयरलैंड, आस्ट्रेलिया समेत दुनिया भर से तमाम देशों से आए सांई मां के भक्त मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें