फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं को निधन पर परिजनों को मिलेंगे 20 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ताओं के निधन पर परिजनों को मिलेंगे 20 हजार रुपये
विज्ञापन

आंख के इलाज के लिए मिलेगा दस हजार रुपये, वकीलों की बैठक में लिया गया फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। अधिवक्ताओं की संयुक्त बैठक में यह फैसला लिया गया है, कि किसी भी साथी की मौत पर अब 20 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। एक लाख रुपये चेक के माध्यम से दिए जाएंगे। जबकि अभी तक दस हजार रुपये ही दिए जाते थे। इधर, अधिवक्ताओं को आंख का इलाज कराने के लिए भी दस हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन के लाइब्रेरी में हुई बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। इसमें किसी अधिवक्ता की मृत्यु होने पर परिजनों को 20 हजार रुपये तत्काल नगद दिए जाएंगे, और एक लाख रुपये चेक के माध्यम से भुगतान किया जाएगा। आंख का इलाज कराने के लिए दस हजार रुपये जाएंगे। साथ ही अधिवक्ता की जिस दिन मृत्यु होगी, उसी दिन हड़ताल होगी। इससे अधिवक्ता साथी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। बैठक में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, वकील परिषद के अध्यक्ष राम प्रसाद तिवारी और जूबाए के अध्यक्ष लीलाधर दूबे, कमलेश बहादुर सिंह, नागेंद्र शुक्ला, शेषमणि सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें