फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज से जयपुर, दिल्ली की फ्लाइट तीन जनवरी से

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज से पिंक सिटी के लिए भी अब सीधी फ्लाइट
विज्ञापन

0 स्पाइस जेट जयपुर और दिल्ली के लिए 3 जनवरी से शुरू करेगी विमान सेवा
0 कुंभ के पूर्व 13 नहीं अब 14 शहरों से संगमनगरी का होगा सीधा हवाई संपर्क
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। प्रयागराज से अब पिंक सिटी जयपुर के लिए भी सीधी विमान सेवा उपलब्ध होगी। इस सेवा का संचालन विमान कंपनी स्पाइस जेट करेगी। कंपनी के प्रतिनिधियों ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से इस संबंध में शनिवार को एग्रीमेंट भी कर लिया है। कंपनी की ओर से तीन जनवरी 2019 से जयपुर के साथ राजधानी दिल्ली के लिए प्रयागराज से सीधी विमान सेवा शुरू करने का एलान किया गया है। हालांकि, अभी समयसारिणी जारी नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि जयपुर और दिल्ली के लिए फ्लाइट सुबह के वक्त ही चलाई जा सकती है।
विज्ञापन

रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस) के तहत प्रयागराज से कुल 13 शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू की जानी है। इसमें अब जयपुर को भी जोड़ दिया गया है। इस तरह से अब आरसीएस स्कीम के तहत प्रयागराज से कुल 14 शहरों के लिए हवाई सेवा कुंभ मेले के पूर्व शुरू हो जाएगी। अभी एयर इंडिया की दिल्ली, जेट एयरवेज की लखनऊ, पटना, नागपुर, इंदौर और इंडिगो की बंगलूरू के लिए हवाई सेवा शुरू हुई है। साल के अंत तक कोलकाता, पुणे, भोपाल, मुंबई, रायपुर, देहरादून, गोरखपुर और भुवनेश्वर के लिए भी फ्लाइट शुरू होने की उम्मीद है। बम्हरौली एयरपोर्ट के निदेशक सुनील यादव के मुताबिक स्पाइस जेट के प्रतिनिधियों ने जयपुर और दिल्ली के बीच सेवा शुरू करने का एग्रीमेंट कर लिया है। तीन जनवरी से यह सेवा नियमित रूप से शुरू हो जाएगी। उम्मीद है कि दोनों शहरों के लिए उड़ान सुबह के समय ही संचालित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें