सेंध काटकर 85 हजार नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी
लालगंज कोतवाली के मेढ़ावां में घटना से हड़कंप
रानीगंजकैथौला (ब्यूरो)। घर के पीछे की दीवाल में सेंध काटकर चोरों ने 85 हजार नकदी समेत लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।
लालगंज कोतवाली के मेढ़ावा पूरे रामन गांव में शनिवार की रात रामलाल प्रजापति के घर के पीछे की दीवाल में सेंध काटकर अज्ञात चोर भीतर घुस गए। चोरों ने यहां बक्से का ताला तोड़कर घर बनवाने के लिए रखे 85 हजार रुपये समेत लाखों के जेवर व कपड़े उड़ा दिए। दूसरे कमरे में सो रहे परिजन सुबह उठे तो चोरी की घटना देखकर सन्न रह गए। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन चोरों को कोई सुराग नहीं लग सका। मामले में पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ लालगंज कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। इसके बाद चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।