प्रवक्ता भर्ती-2011 के पांच विषयों के परिणाम घोषित
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के सचिव ने प्रवक्ता भर्ती-2011 के पांच विषयों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। चयन बोर्ड की बैठक के बाद जारी परिणाम में प्रवक्ता भौतिक विज्ञान के 24 पदों के सापेक्ष 107 अभ्यर्थी, भूगोल के 21 पदों के सापेक्ष 104 अभ्यर्थी, उर्दू के एक पद के सापेक्ष तीन अभ्यर्थी, शारीरिक शिक्षा के दो पदों के सापेक्ष छह अभ्यर्थी एवं प्रवक्ता जीव विज्ञान के 13 पदों के सापेक्ष 56 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में सफल हुए हैं।