फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज फिर आई 4 घंटा लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज फिर आई 4 घंटा लेट
विज्ञापन

- शिवगंगा, रीवा,संगम, नौचंदी, बह्मपुत्र, कालका 2 से 16 घंटे लेट
- प्लेटफार्म पर परेशान यात्रियों का समय काटना हुआ मुश्किल
इलाहाबाद। मंगलवार को वीआईपी ट्रेन प्रयागराज फिर 4 घंटे से अधिक देरी से जंक्शन पर पहुंची। कोहरे के कारण रेंग रही महत्वपूर्ण सवारी गाड़ियां 2 से 16 घंटे देरी से चल रही हैं। शिवगंगा रीवा, संगम, नौचंदी, ब्रह्मपुत्र, कालका जैसी ट्रेनों का घंटों इंतजार करना यात्रियों पर भारी पड़ रहा है। बड़ी संख्या में लोग आरक्षित टिकट निरस्त भी करा रहै हैं। जंक्शन से संगम एक्सप्रेस मंगलवार को करीब 5 घंटे और नौचंदी को 4 घंटे देरी से रवाना किया जा सका।
विज्ञापन

जंक्शन पर पहुंचने वाली महत्वपूर्ण सवारी गाड़ियों की लेटलतीफी में कोई सुधार नहीं हो रहा है। रेलवे भी कोहरे की मार से पिट रही ट्रेनों की चाल सुधारने में नाकाम है। तमाम प्रयास के बाद भी यहां से छूटने वाली संगम और नौचंदी को समय पर नहीं रवना किया जा पा रहा है। प्रयागराज मंगलवार को 4.20 घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। अन्य विलंबित गाड़ियों में ब्रह्मपुत्र 16.30 घंटे, संगम 7.35 घंटे, रीवा 10.43 घंटे, शिवगंगा 6.10 घंटे, नौचंदी 6.40 घंटे, कालका 2.10 घंटे, घंटे देरी से चलीं। रीवा भी आनंद विहार के लिए आधी रात बाद रवाना की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें