फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली की भीड़ से भर गई रोडवेज की झोली

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली की भीड़ से भर गई रोडवेज की झोली
विज्ञापन

0 महज चार दिन में ही तकरीबन तीन करोड़ की हुई आय
इलाहाबाद।
दिवाली की भीड़ ने इस बार रोडवेज की झोली भर दी। सिर्फ चार दिन में रोडवेज को टिकट बिक्री से तकरीबन तीन करोड़ रुपये की आय हुई। रविवार 22 अक्तूबर को भी रोडवेज को अच्छी आय की उम्मीद है।
विज्ञापन

दिवाली के अवसर पर रोडवेज द्वारा इस बार काफी तादाद में अतिरिक्त बसों का इंतजाम किया गया। यह पहला मौका था कि जब रोडवेज के इलाहाबाद परिक्षेत्र ने दिल्ली के लिए इस बार हर रोज दस-दस अतिरिक्त बसें भी चलाईं। इसके अलावा गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी, जौनपुर, फैजाबाद आदि रूट पर भी रोडवेज ने दस-दस अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की। ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची की वजह से काफी संख्या में इस बार यात्रियों ने रोडवेज बसों को ही तरजीह दी। साथ ही चित्रकूट में आयोजित अमावस्या मेले की वजह से भी रोडवेज को काफी संख्या में यात्री मिले। 17 से 20 अक्तूबर तक की बात करें तो इलाहाबाद परिक्षेत्र के सभी आठ डिपो में 2.84 करोड़ रुपये की आय रोडवेज को हुई। इसमें 17 अक्तूबर को 76.02 लाख, 18 अक्तूबर को 82.43 लाख, 19 अक्तूबर को 75.72 एवं 20 अक्तूबर 50.37 लाख रुपये की आय रोडवेज को हुई। इस बारे में क्षेत्रीय प्रबंधक डा. हरिशचंद्र यादव का कहना है कि 20 अक्तूबर को परिवा की वजह से यात्रियों की संख्या में थोड़ी कमी आई। उन्होंने बताया कि शनिवार को भी 70 लाख से ज्यादा की आय होने की संभावना है। हालांकि इसके फाइनल आंकड़े रविवार को ही मालूम पड़ेंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि रविवार को दिवाली की छुट्टी खत्म हो रही है। इस वजह से काफी संख्या में लोग रविवार को यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें