फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में सामूहिक अवकाश पर बैठे प्रतियोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी के लिए प्रतियोगियों ने किया सामूहिक उपवास
विज्ञापन

0 कलक्ट्रेट में हुआ प्रदर्शन, ठप पड़ी भर्ती शुरू करने के लिए आंदोलन
0 भर्ती संस्थाओं में अध्यक्ष, सदस्यों को तत्काल नियुक्त करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। चयन प्रक्रिया ठप होने और रिक्त पदों पर नियुक्ति न होने से नाराज प्रतियोगी छात्रों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में सामूहिक उपवास किया। प्रतियोगियों ने चेतावनी दी कि सरकार अपने वादे के अनुरूप ठप पड़ी भर्ती प्रक्रिया दोबारा शुरू नहीं करती है तो प्रतियोगी आरपार की लड़ाई को मजबूर होंगे। प्रतियोगियों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित किया।
बीएड उत्थान जन मोर्चा एवं युवा अधिकार मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, स्वराज अभियान के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश सचान, प्रतियोगी मोर्चा के अनुराग वर्मा, उदय सिंह लोधी एवं संगीता पाल के नेतृत्व सामूहिक अवकाश पर बैठे सैकड़ों प्रतियोगियों ने एक स्वर से मांग की कि चयन प्रक्त्रिस्या को तत्काल बहाल किया जाए, माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग एवं अधीनस्थ कर्मचारी सेवा चयन आयोग में तत्काल अध्यक्षों एवं सदस्यों को नियुक्त किया जाए, प्रधानमंत्री के वादे के अनुरूप समस्त खाली पदों पर भर्ती की जाए और संविदा, मानदेय एवं प्रतिनियुक्ति पर भर्तियों के आदेश पर रोक लगायी जाए और किसी भी संवर्ग में 50 फीसदी से अधिक भर्तियां प्रमोशन से न की जाएं। यह मांग भी उठी कि राजकीय विद्यालयों में एलटी के 9342 एवं प्रवक्ता के 3200 पदों पर प्रतिनियुक्ति, मानदेय शिक्षक भर्ती रद्द कर तत्काल लिखित परीक्षा घोषित की जा। साथ ही रुके हुए परीक्षा परिणामों को अविलंब घोेषित किया जाए और लंबित परीक्षाएं कराई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा राजकीय विद्यालयों में कला विषय में अर्हता माध्यमिक विद्यालयों (अशासकीय) के समान की जाए और राज्य विधानसभा में रोजगार को मौलिक अधिकार में शामिल करने का प्रस्ताव पास कर केंद्र सरकार को भेजा जाए। प्रतियोगियों ने आशंका जताई कि सरकार प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्तियां न करके शिक्षा को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सामूहिक उपवास के दौरान बाबुल सिंह, सुभाष पटेल, अंतस सर्वानंद, सुनील मौर्य, रितेश विद्यार्थी, रवि कुमार, सुनीता, शेर सिंह, विक्की खान, कुलदीप यादव, रमेश पाल, राकेश गौतम, मनीष सिन्हा, सुनील यादव, ट्विंकल सिंह, अशोक महादेव, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें