फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब परिषदीय विद्यालयों को मिलेगा स्वच्छता पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अब परिषदीय विद्यालयों को मिलेगा स्वच्छता पुरस्कार
विज्ञापन

0 शहर और ग्रामीण के विद्यालयों को 30 सितंबर तक करना होगा ऑनलाइन आवेदन
0 जनपद, राज्य स्तर पर चयन के बाद मानव संसाधन मंत्रालय करेगा राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन
इलाहाबाद। बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित विद्यालयों को अब स्वच्छता के लिए चयनित किए जाएंगे। इसके लिए ‘स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार’ योजना शुरू की गई है। चयनित विद्यालयों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। इस योजना के लिए विद्यालय 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
देशभर में चल रहे स्वच्छता अभियान के बीच अब प्रदेश सरकार परिषदीय विद्यालयों को भी इससे जोड़ने की योजना बनाई है। इसका उद्देश्य विद्यालयों में स्वच्छता एवं स्वस्थ व्यवहार में उत्कृष्ठता को मान्यता एवं प्रोत्साहन देने तथा प्रशंसनीय बनाने की है। इसके लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के इन विद्यालयों को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश पर संयुक्त शिक्षा निदेशक (बेसिक) ललिता प्रदीप ने इस संबंध में सभी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन के बाद एक से 30 नवंबर के बीच जनपद स्तर पर तथा एक से 31 दिसंबर के बीच राज्य स्तर पर स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार का चयन होगा। फिर राज्य स्तर पर चयनित विद्यालयों को राष्ट्रीय पुरस्कार में चुनने के लिए सात जनवरी 2018 को मानव संसाधन मंत्रालय को भेजा जाएगा। इसके बाद 31 मार्च 2018 को राष्ट्रीय स्तर पर ‘स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार-2017’ का वितरण होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें