फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया की बहाली के लिए सीएम को पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चयन प्रक्रिया बहाली के लिए सीएम को पत्र
विज्ञापन

0 15 को प्रस्तावित उपवास सफल बनाने के लिए चलाया अभियान
इलाहाबाद। प्रतियोगी छात्रों ने स्वराज अभियान के माध्यम से सीएम को पत्र भेजकर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड और उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग में छह माह से ठप पड़ी चयन प्रक्रिया को बहाल किए जाने की मांग की है। इस मुद्दे पर प्रतियोगियों ने 15 सितंबर को कलक्ट्रेट में सामूहिक उपवास पर बैठने का निर्णय लिया है। आंदोलन को सफल बनाने के लिए प्रतियोगियों की ओर से शुक्रवार को अभियान चलाकर जनसंपर्क किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगियों का कहना है कि चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया था कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के 90 दिनों के भीतर रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। छह माह बीत गए और तीन प्रमुख भर्ती संस्थाओं में चयन प्रक्रिया ठप पड़ी हुई है। प्रतियोगियों ने सीएम को भेजे पत्र में गांग की है कि चयन प्रक्रिया को अविलंब बहाल किया जाए, प्रधानमंत्री की घोषणा के अनुरूप समस्त रिक्त पदों पर भर्ती की जाए, राजकीय विद्यालयों में एलटी एवं प्रवक्ता के पदों पर प्रतिनियुक्ति पर रोक लगाकर लिखित परीक्षा कराई जाए, माध्यमिक एवं उच्चतर समेत सभी लंबित परीक्षा परिणामों को तत्काल घोषित करते हुए लंबित परीक्षाओं का आयोजन किया जाए। स्वराज अभियान की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राजेश सचान ने बताया कि इस मुद्दे पर 15 सितंबर को प्रस्तावित सामूहिक उपवास को सफल बनाने के लिए पर्चा वितरण किा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें