फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी में प्रवेश के लिए कटऑफ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएससी में प्रवेश के लिए कटऑफ जारी
विज्ञापन

0 जीव विभाग में सामान्य वर्ग के लिए 124 या उससे अधिक, एसटी के लिए 30 या उससे अधिक अंक निर्धारित
0 गृह विज्ञान में सामान्य के लिए 81 या उससे अधिक , एसटी के लिए शून्य अंक पर मिलेगा प्रवेश
0 गणित में सामान्य वर्ग के लिए 138 अंक या उससे अधिक और एसटी के लिए 50 या उससे अधिक अंक निर्धारित
0 छात्र-छात्राएं बैंकों से जारी एटीएम कार्ड, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड से जमा कर सकेंगे प्रवेश शुल्क

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने बुधवार को बीएससी प्रवेश के लिए कटऑफ जारी कर दिया। बीएससी जीव विज्ञान के लिए सामान्य वर्ग के लिए 124 या उससे अधिक अंक वाले छात्र-छात्राओं को प्रवेश मिलेगा, जबकि अनुसूचित जाति (एसटी) के लिए 30 या उससे अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। बीएससी गृह विज्ञान में सामान्य वर्ग के लिए 81 या उससे अधिक अंक और एसटी के लिए शून्य तथा बीएससी गणित में सामान्य वर्ग के लिए 138 अंक या उससे अधिक तथा 50 या उससे अधिक अंक पाने वाले एसटी वर्ग के विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा।
बीएससी एडमीशन कमेटी के चेयरमैन राजीव सिंह के मुताबिक बीएससी जीव विज्ञान एवं गृह विज्ञान के लिए कांउसलिंग तीन जुलाई एवं बीएससी गणित के लिए काउंसलिंग चार जुलाई को सुबह नौ से 11.30 बजे के बीच चैथम लाइंस स्थित प्रवेश भवन में होगी। प्रवेश के समय छात्र-छात्राओं को अपने साथ परीक्षा प्रवेश पत्र, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के मूल प्रमाण पत्र एवं फोटोकापी, टीसी, दो नवीनतम फोटो, आधार कार्ड की फोटोकॉपी, जाति प्रमाण पत्र के साथ उपस्थिति होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं से प्रवेश शुल्क बैंकों से जारी एटीएम कार्ड, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड से जमा कराने का फैसला लिया है। निदेशक प्रवेश प्रोफेसर मनमोहन कृष्ण ने छात्र-छात्राओं से इन्हीं माध्यमों से फीस जमा करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें