फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं और बारहवीं में पूछे जाएंगे 20 फीसदी ऑब्जेक्टिव सवाल, इसी शैक्षिक सत्र से लागू होगा नया नियम

Mon, 14 Sep 2020 08:56 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
CBSE - फोटो : social media
विज्ञापन

सीबीएसई ने 2020-21 शैक्षिक सत्र की बोर्ड परीक्षा में एक और बदलाव किया है। अब विद्यार्थियों को 10वीं और 12वीं के प्रश्नपत्रों में 20 फीसदी ऑब्जेक्टिव सवालों के जवाब देने होंगे। पहले केवल 10 फीसदी ऑब्जेक्टिव सवाल ही पूछे जाते थे। इस संबंध में बोर्ड की ओर से सभी स्कूलों को निर्देश भेजे जा चुके हैं।

विज्ञापन


बोर्ड ने विभिन्न विषयों के अध्यायों में भी बदलाव किया है। सेकेंडरी स्तर पर रसायन विज्ञान के सॉलिड स्टेट चैप्टर में पी ब्लॉक के 15 ग्रुप टॉपिक्स को 11वीं से हटाकर 12वीं में शामिल किया गया है। 

साथ ही सेकेंडरी लेवल पर गणित के कोर्स में एप्लाइड मैथमेटिक्स का एक नया विकल्प जोड़ा गया है। इस विषय को वर्तमान सत्र 2020-21 से ही लागू किया गया है। जिन विद्यार्थियों ने 10वीं में बेसिक गणित पढ़ी है, वह 11वीं में एप्लाइड मैथ का विकल्प चुन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें