पूरामुफ्ती पुलिस ने मोबाइल लुटेरे गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से कुल 20 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। यह शहर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से लूटे गए थे। पांचों युवक पूरामुफ्ती के लाहुरपार और पंतरवा गांव के रहने वाले हैं। इनके कब्जे से तीन बाइकें भी बरामद की गई हैं। बाइकों की नंबर प्लेट बदलकर यह मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे।
आरोपी बीए और इंटर के छात्र हैं। जो धूमनगंज व आसपास के कॉलेजों में पढ़ते हैं। लूट के बाद यह मोबाइल फोन औने-पौने दामों में बेच देते हैं। महंगे शौक पूरे करने के लिए ही वह लूट व छिनैती की घटनाएं अंजाम देते हैं। देर रात तक इनसे पूछताछ जारी रही।
वांटेड किंग नाम से बनाई इंस्टाग्राम आईडी
इस गिरोह के सरगना ने इंस्टाग्राम पर वांटेड किंग के नाम से आईडी बना रखी है। पूछताछ में उसने बताया कि उसने स्टंट व दबंगई वाले अपने रील भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कर रखी है।