संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 21 लोगों से 20.40 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर जॉर्जटाउन पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
जाॅर्जटाउन के जवाहर लाल नेहरू रोड निवासी अभिषेक सिन्हा ने आरोप लगाया कि शुभम श्रीवास्तव और शिवम श्रीवास्तव ने उन्हें आईटी विभाग और हाईकोर्ट में संविदा पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। इसके एवज में विभिन्न पदों पर नियुक्ति कराने के नाम पर रुपये ले लिए। उनके अलावा रिश्तेदारों, परिचितों और मित्रों समेत कुल 21 लोगों से ऑनलाइन, चेक और नकद के माध्यम से अलग-अलग किस्तों में 20.40 लाख रुपये लिए गए।
आरोप है कि नौकरी दिलाने का आश्वासन नोटरी स्टाम्प पर भी दिया गया था लेकिन तय समय बीतने के बाद भी किसी को नौकरी नहीं मिली। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने पांच-पांच लाख रुपये के दो चेक दिए जो बाउंस हो गए। इसके बाद रुपये मांगने पर गालीगलौज करते हुए जान से मरवाने की धमकी दी गई। आरोप है कि जाॅर्जटाउन थाने में शिकायत करने और बाद में पुलिस आयुक्त को पंजीकृत डाक से प्रार्थना पत्र भेजने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली।