इविवि प्रवेश के लिए अब तक 12 हजार से अधिक आवेदन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की ओर से चल रही प्रवेश प्रक्रिया में बुधवार तक विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के अब तक कुल 12411 अभ्यर्थियों के आवेदन जमा हो गए। विवि के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कुल 46939 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाए। इविवि प्रवेश समिति की ओर से जारी आंकड़े में कहा गया है कि इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में अब तक 1010 पंजीकरण हुए और 107 छात्रों के आवेदन जमा हुए। एलएलबी आनर्स, बीए एलएलबी कोर्स के लिए कुल 6378 पंजीकरण हुए जबकि1496 ने आवेदन पूरा किया। यूजीएटी के लिए अब तक कुल 26056 ने पंजीकरण और 8673 ने आवेदन किया। पीजीएटी के लिए कुल 11143 पंजीकरण और 1681 ने आवेदन प्रक्रिया पूरी की। क्रेट के लिए 2352 पंजीकरण और 454 ने आवेदन जमा किए।