फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल-कृष्णा पटेल के बीच तालमेल तय

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपाल-कृष्णा पटेल के
विज्ञापन

बीच तालमेल के आसार
0 बांदा सीट से कृष्णा पटेल और प्रतापगढ़ से पल्लवी को मिल सकती है उम्मीदवारी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। सपा से अलग हुए शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लो) व अपना दल के बीच कुछ सीटों पर साझा उम्मीदवार तय करने के आसार हैं। अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की पत्नी कृष्णा पटेल बांदा संसदीय सीट से इस गठबंधन की साझा उम्मीदवार हो सकती हैं। जबकि, उनकी छोटी पुत्री पल्लवी पटेल प्रतापगढ़ संसदीय सीट से प्रत्याशी बनाई जा सकती हैं। प्रसपा (लो) के महासचिव व प्रयागराज मंडल प्रभारी पूर्व मंत्री लल्लन राय की मानें तो दोनों दलों के नेताओं के बीच हुई वार्ता में इस तालमेल पर सहमति बन गई है। जल्द ही इसका एलान कर दिया जाएगा। लल्लन राय के मुताबिक रविवार को पदाधिकारियों की बैठक में फूलपुर, इलाहाबाद संसदीय सीटों पर भी प्रत्याशियों का चयन अंतिम रूप से किया जाएगा। फूलपुर से प्रतापगढ़ के पूर्व विधायक जय सिंह, धर्मराज पटेल के भाई धर्मेंद्र पटेल और पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी के नामों में से किसी एक पर विचार किया जा सकता है। जबकि, इलाहाबाद संसदीय सीट से भी मजबूत उम्मीदवार उतारने की तैयारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें