पुलिस के हत्थे चढ़े अतीक के गुर्गे
प्रयागराज। धूमनगंज पुलिस ने अतीक अहमद गिरोह के दो बदमाशों को धूमनगंज इलाके से गिरफ्तार कर लिया। अलकमा-सुरजीत मामले में इन दोनों की तलाश पुलिस को काफी लंबे समय से चल रही थी। इंस्पेक्टर धूमनगंज संदीप मिश्रा के मुताबिक पकड़े गए अभियुक्तों में वसी अहमद पुत्र चुन्नू एवं साबिर पुत्र मौजा निवासी उमरी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपी भी अतीक अहमद गैंग के साथ मिलकर काम करते थे।