परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं 16 मार्च से
प्रयागराज। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की शैक्षिक सत्र 2018-19 की वार्षिक परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। बीएसए संजय कुमार कुशवाहा की ओर से जारी विज्ञप्ति में वार्षिक परीक्षाएं 16 से 27 मार्च के बीच होंगी। विभाग की ओर से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 28 से 29 मार्च के बीच होगा जबकि 30 मार्च को परीक्षाफल तैयार करने के साथ उसी दिन परीक्षाफल की घोषणा होगी।