फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैन सिंटी योजना में करें बाइक राइडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पैन सिटी योजना में करें बाइक राइडिंग
विज्ञापन

0 न्यूनतम किराए का स्मार्ट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान
0 सिविल लाइंस से बाइक लेकर अगले स्टेशन पर जमा करें
मुनेंद्र बाजपेयी
प्रयागराज। स्मार्ट सिटी की पैन सिटी योजना के तहत शहरियों को किराए पर बाइक राइडिंग की जल्द सौगात मिलेगी। इसके लिए शहर में फिलहाल चार स्टेशन बनाने की योजना है। एक स्टेशन से बाइक लेने वालों को दूसरे स्टेशन पर गाड़ी जमा करने की सुविधा मिलेगी। भुगतान स्मार्ट कार्ड से किया जा सकेगा।
पैन सिटी योजना के तहत शहर में किराए पर बाइक या स्कूटी चलाने की सुविधा मिलेगी। न्यूनतम किराए पर घूमने फिरने की यह योजना इस वर्ष दशहरा से पहले परवान चढ़ेगी। स्मार्ट सिटी कंपनी के इस प्रस्ताव पर विशाखापट्टनम, दिल्ली और गोवा की चार कंपनियों ने रुचि दिखाई है।
विज्ञापन

बाइसिकिल राइडिंग के लिए शहर में फिलहाल सिविल लाइंस समेत चार बाइक स्टेशन बनाए जाने की योजना है। अन्य के स्थलों का चयन जल्द किया जाएगा। पेयजल, शौचालय, वेटिंग हाल जैसी सुविधाओं से युक्त इन बाइक स्टेशनों में लोगों को मनचाही बाइक या स्कूटी मिलेगी। चालक को डीएल के साथ निवास का प्रमाण पत्र देना होगा या नियमों के तहत बाइक स्टेशन क्लब का सदस्य बनना होगा। जिसका शुल्क नाममात्र का होगा।
कंप्यूटर से खुलेगा लॉक
किराए पर बाइक या स्कूटी लेने वालों को चाभी लगाने की जरूरत नहीं होगी। गाड़ियों के लॉक कंप्यूटराइज्ड होंगे। एक या दो घंटे की अवधि के लिए ही गाड़ियां दी जाएंगी। कंप्यूटर से ही गाड़ियों के ताले खुलेंगे। कैब की तर्ज पर किलोमीटर गणना के साथ वाहनों में लगी टिप से रास्ते की ट्रैकिंग भी होगी। किराए पर बाइक या स्कूटी लेने वाले दूसरे स्टेशन पर अपनी गाड़ी जमा करा सकते हैं। जरूरी नहीं होगा कि सिविल लाइंस से गाड़ी लेने वाले वहीं उसे जमा कराएं।
विज्ञापन

ऑनलाइन भुगतान की सुविधा
बाइक राइडिंग के एवज में किराया भुगतान करने की ऑनलाइन सुविधा मिलेगी। एप या स्मार्ट कार्ड से भी भुगतान किया जा सकेगा। सुविधा शुरू होने के साथ मंथली या वीकली पास भी बनाए जाएंगे। जिन पर योजना का लाभ उठाने वालों का पूरा ब्यौरा दर्ज होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें