फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों की आज सांकेतिक हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए सफाई कर्मियों ने मंगलवार को हुंकार भरी। निगम परिसर में आम सभा में मांगें पूरी न होने पर आक्रोश जताते हुए एक दिनी सांकेतिक हड़ताल का एलान किया। बुधवार को शहर में न सफाई होगी और न ही कूड़ा उठाया जाएगा। इससे स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों को भी झटका लगेगा। उधर, नगर आयुक्त डॉ. उज्ज्वल कुमार का कहना है कि सफाई कर्मचारियों के नेताओं से सकारात्मक वार्ता हुई है। यूनियन ने काम ठप न करने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


आम सभा को संबोधित करते हुए यूनियन अध्यक्ष प्रदीप ने कहा कि नगर आयुक्त ने कई बार 16 सूत्रीय मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। कमिश्नर कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया, लेकिन एक भी मांग पूरी नहीं की गई। उन्होंने चेतावनी दी है कि सांकेतिक हड़ताल के दौरान मांग पूरी होने की लिखित जानकारी न दी गई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल कर सफाई कर्मचारी विरोध करेंगे।

सभा को जगन लाल, श्यामबाबू, दिनेश, रंगा, अच्छेलाल, मदन, सुनील, हरिंद्र, रज्जन, दिग्नारायण, राम प्रवेश आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सैकड़ों सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें