फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट की मतदाता सूची हुई ऑन लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट की मतदाता सूची ऑनलाइन
विज्ञापन

0 एल्डर कमेटी के चेयरमैन ने लांच की बार एसोसिएशन की वेबसाइट
प्रयागराज। इस बार हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव से जुड़ी सूचनाएं और मतदाता सूची ऑनलाइन देखी जा सकेंगी। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इन सूचनाओं को अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर रहा है। वेबसाइट का शुक्रवार को एल्डर कमेटी के चेयरमैन और पूर्व महाधिवक्ता वीसी मिश्र ने उद्घाटन किया। इस मौके पर एल्डर कमेटी के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता एनसी राजवंशी, एबीएल गौड़ तथा बार के पदाधिकारी और अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन

हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष आईके चतुर्वेदी ने ने कहा कि बार की वेबसाइट पर हर अधिवक्ता से जुड़ी जानकारी उपलब्ध होगी। इसके अलावा बार एसोसिएशन का आयव्यय और सदस्यों से जुड़ी तमाम जानकारियां इस पर उपलब्ध होंगी। वेबसाइट तैयार करने में उपाध्यक्ष श्रीराम पांडेय का उल्लेखनीय योगदान रहा है। एल्डर कमेटी के चेयरमैन वीसी मिश्र ने बताया कि इस बार का चुनाव कम से कम खर्च में कराने का प्रयास होगा। चुनाव को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए कंप्यूटर और यहीं के कर्मचारियों से चुनाव करवाया जाएगा। न्यायालय परिसर में लगे पोस्टर बैनर नहीं हटाने पर संबंधित प्रत्याशी का नामांकन रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें