फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केशव मौर्या के मुकदमे की फाइलें पहुंची स्पेशल कोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
केशव मौर्या के मुकदमों की फाइलें पहुंची स्पेशल कोर्ट
विज्ञापन

दो मुकदमों की फाइलें कौशांबी कोर्ट से स्थानांतरित की गई
प्रयागराज। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ दो मुकदमों की पत्रावलियां कौशांबी जिला न्यायालय से स्पेशल कोर्ट (एमपीएमएलए) में स्थानांतरित कर दी गई हैं। अब इनकी सुनवाई स्पेशल कोर्ट ही करेगी। दोनाें मामलों में सुनवाई के लिए 15 नवंबर की तारीख नियत की गई है।
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार पहला मामला मंझनपुर थाने का है। वादी शरद यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 मार्च 2013 को वह एडीएम के यहां स्वास्थ्य विभाग का टेंडर डालने गया था। वहां पर रवि केशरवानी ने धमकी देकर टेंडर डालने से मना किया था। वादी का आरोप है कि रवि के बुलाने पर सिराथू के विधायक केशव प्रसाद मौर्य अपने समर्थकों के साथ आए और उसे मारपीट कर रुपये छीन लिए थे। पुलिस ने विवेचना बाद इस प्रकरण में अंतिम रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल कर दी है। कोर्ट ने वादी को समन किया है। निषेधाज्ञा उल्लंघन और धार्मिक उन्माद फैलाने के एक अन्य मामले की पत्रावली सुनवाई के लिए अंतरित होकर आई है। इस प्रकरण में केशव सहित अन्य के पक्ष में हाईकोर्ट ने उत्पीड़नात्मक कार्रवाई न किए जाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें