फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलटी लाइन में शार्ट सर्किट से इंदिरा भवन की बती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा भवन में लगी आग, बिजली गुल
विज्ञापन

एडीए दफ्तर के स्टोर रूम के पास शार्ट सर्किट बताई गई वजह
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। सिविल लाइंस में इंदिरा भवन स्थित एडीए के स्टोर रूम के पास रविवार की शाम शार्ट सर्किट के बाद आग लग गई। स्टोर रूम में आग लगने की जानकारी मिलने के बाद शापिंग मार्केट और परिसर में हड़कंप मच गया। कई कुर्सियां और अन्य सामान जल गए। दमकल कर्मियों ने लंबी मशक्कत के बाद आग बुझाई। इस आग लगने की घटना में 400 केवीए क्षमता की एलटी लाइन की केबल ब्रस्ट हो गई और पूरे इंदिरा भवन में अंधेरा छा गया। रविवार होने की वजह से गनीमत थी कि सरकारी दफ्तर बंद थे।
विज्ञापन

शार्ट सर्किट के समय शॉपिंग मार्केट में मोबाइल, लैपटॉप व अन्य दुकानों में भीड़ लगी थी। शोर मचने पर लोग बाहर निकलने लगे। बत्ती गुल होने के बाद जेनरेटर चलने लगे लेकिन बाजार में जल्दी ही सन्नाटा पसर गया। लोगों ने इंदिरा भवन की बिजली गुल होने की जानकारी एसडीओ और एक्सईएन से की। एसडीओ मौके पर पहुंचे और केबल सही कराने की कोशिश की कई लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। एक्सईएन ओपी मिश्रा ने बताया कि रात को खराब मौसम की वजह से फाल्ट दुरुस्त नहीं हो सका। सोमवार को ही केबल की मरम्मत कराकर इंदिरा भवन की विद्युत आपूर्ति शुरू कराई जाएगी। इंदिरा भवन में डेढ़ वर्ष के भीतर शार्ट सर्किट से आग लगने की यह तीसरी घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें