फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकॉम, बीएससी में 130 अभ्यर्थियों के दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बीकॉम, बीएससी में 130 अभ्यर्थियों के दाखिले
विज्ञापन

ऑनलाइन और ऑफलाइन फीस जमा होने के बावजूद अव्यवस्था
बीएएलएलबी, एलएलबी, एलएलएम में आज दूसरे चरण का प्रवेश
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में रविवार को बीकॉम और बीएससी बायो में 130 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन काउंसलिंग के बाद अभिलेखों का सत्यापन कराते हुए दाखिला ले लिया। रविवार से ऑनलाइन फीस जमा होने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई लेकिन अभ्यर्थियों को इसमें दिक्कत का सामना करना पड़ा। ज्यादातर अभ्यर्थियों ने ऑफलाइन फीस जमा की। फीस जमा करने के लिए अभ्यर्थी दिन पर भीषण उमस में प्रवेश भवन के बाहर कतार लगाए खड़े रहे और अव्यवस्था से परेशान रहे।
बीकॉम में प्रवेश के लिए रविवार को 91 अभ्यर्थियों और बीएसएसी बायो में प्रवेश के लिए 39 अभ्यर्थियों ने अभिलेखों का सत्यापन कराया। कई अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन शुल्क जमा करने का प्रयास किया। कुछ को सफलता मिली तो तकनीकी दिक्कतों के कारण कई अभ्यर्थियों की फीस ऑनलाइन जमा नहीं हो सकी। ज्यादातर अभ्यर्थियों ने ऑफलाइन फीस जमा करना ही बेहतर समझा लेकिन इसके लिए उन्हें इविवि के प्रवेश भवन में लंबी कतार लगानी पड़ी।
विज्ञापन

इसके अलावा छह जुलाई को पहले चरण के तहत अभिलेखों का सत्यापन कराने वाले बीएएलएलबी, एलएलबी और एलएलएम के जिन अभ्यर्थियों की फीस ऑनलाइन जमा नहीं हो सकी थी, उनमें से कुछ अभ्यर्थियों ने रविवार को ऑफलाइन फीस जमा की। जो अभ्यर्थी बाकी रह गए हैं, उनकी फीस सोमवार को जमा होगी। साथ ही सोमवार को दूसरे चरण के तहत ऑनलाइन काउंसलिंग कराने वाले बीएएलएलबी और एलएलबी के अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन भी किया जाएगा। सत्यापन के बाद उन्हें भी फीस जमा करनी होगी और फीस रसीद के आधार पर ही अभ्यर्थियों को संबंधित पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

00
हिंदी विवि में प्रवेश के लिए आवेदन आज तक
- महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, इलाहाबाद के अकादमिक सत्र 2018-19 में नियमित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्राप्त करने एवं जमा करने की अंतिम तिथि नौ जुलाई तक निर्धारित की गई है। केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. प्रकाश त्रिपाठी के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी सरोजनी नायडू मार्ग स्थित इलाहाबाद केंद्र से प्रवेश फार्म सुबह 9.30 से शाम छह बजे तक प्राप्त एवं जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें