फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नेही क्लब के अध्यक्ष समेत पांच पदों पर चुनाव निर्सत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्नेही क्लब के अध्यक्ष समेत पांच पदों पर चुनाव निरस्त
विज्ञापन

तीन माह के भीतर दोबारा कराया जाएगा मतदान,संगठन मंत्री समेत पांच पदों पर विजयी प्रत्याशियों की घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। स्नेही क्लब के अध्यक्ष समेत पांच पदों पर मंगलवार को चुनाव निरस्त कर दिया गया। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष और मंत्री पदों के लिए नए सिरे से मतदान कराया जाएगा। प्रेक्षक के तौर पर दिल्ली से आए सेवानिवृत्त आईएएस अफसर शिव नंदन प्रसाद और एस राहुल की मौजूदगी में यह घोषणा की गई। इस दौरान संगठन मंत्री समेत पांच पदों और कुछ कार्यकारिणी सदस्यों के परिणाम घोषित किए गए और उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई। उधर, अध्यक्ष पद की उम्मीदवार डॉ. नीता साहू ने इस बाहर से बुलाए गए प्रेक्षकों की घोषणा को अवैध करार दिया है। उन्होंने कहा कि दोबारा कराई गई मतगणना में भी उन्हें अधिक मत मिले थे। इस मनमानी को कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में मंगलवार को क्लब के द्विवार्षिक निर्वाचन की प्रक्रिया लगातार तीसरे दिन भी चली। इसमें प्रेक्षक शिवनंदन और एस राहुल की मौजूदगी में अध्यक्ष समेत पांच पदों पर चुनाव निरस्त कर दिया गया। निर्वाचन अधिकारी रमेश चंद्र साहू भाई जी ने बताया कि इन पदों पर 32 बैलेट पेपर गायब होने की वजह से ऐसा कदम उठाना पड़ा। जबकि संगठन मंत्री पद पर गोपाल जी साहू, प्रकाशन मंत्री महेंद्र कुमार गुप्ता, सांस्कृतिक मंत्री अभय कांत गुप्ता, महिला प्रकोष्ठ की सांस्कृतिक मंत्री पद पर प्रतिभा साहू, मंत्री पद पर कमलेश साहू को विजयी घोषित कर प्रमाण पत्र जारी किया गया। इनके अलावा राज बहादुर गुप्ता, अनिल कुमार साहू, ओम बाबू साहू, कामता प्रसाद गुप्ता, उमा शंकर गुप्ता, बरखा गुप्ता, संगीता साहू, रीता साहू को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि पांच पदों पर तीन माह के भीतर नए सिरे से मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें