फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर शाम इलाहाबाद पहुंचे सुनील बंसल

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की तैयारियों को आज परखेंगे सुनील बंसल
विज्ञापन

0 देर शाम सर्किट हाउस पहुंचे बंसल का भाजपाइयों ने किया स्वागत
0 फूलपुर लोकसभा उपचुनाव की हार के बाद पहली बार आए इलाहाबाद
इलाहाबाद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल बृहस्पतिवार की देर शाम इलाहाबाद पहुंच गए। यहां सर्किट हाउस में उनका स्वागत भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किया। अपने दो दिवसीय दौरे में बंसल अब शुक्रवार को पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा भी वे करेंगे।
विज्ञापन

दरअसल फूलपुर लोकसभा उपचुनाव के पूर्व ही सुनील बंसल इलाहाबाद आए थे। तब उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठित होकर चुनाव तैयारियों में जुटने को कहा था। हालांकि इस चुनाव में भाजपा की हार से खासी किरकिरी हुई। चुनाव की हार के बाद से ही स्थानीय संगठन में फेर बदल की सुगबुगाहट चल रही है। उनके आगमन के पूर्व ही सभी बूथों को बदलने की तैयारी पार्टी ने शुरू कर दी। उधर शाम को सर्किट हाउस आने के बाद भजपा नेता रतन दीक्षित, मुरारी लाल अग्रवाल, पवन श्रीवास्तव, सुशील मिश्र, निलेश रंजन, विक्रमाजीत सिंह भदौरिया, अजय राय आदि ने बंसल का स्वागत किया। भाजपा महानगर प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव के मुताबिक शुक्रवार को सुबह 11 बजे सुनील बंसल सर्किट हाउस में पार्टी के यमुनापार के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शाम को महानगर के पदाधिकारियों एवं उसके बाद सभी अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ उनकी वार्ता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें