फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुप्लीकेट मार्कशीट को कार्यालय के चक्कर लगाने से मिलेगा छुटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड: ऑनलाइन उपलब्ध कराएगा डुप्लीकेट मार्कशीट
विज्ञापन

0 सॉफ्वेयर तैयार करने के लिए कंपनी को कार्यादेश भी जारी
इलाहाबाद। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की डुप्लीकेट मार्कशीट बनवाने के लिए लोगों को जल्द ही कार्यालय के चक्कर लगाने से छुटकारा मिल जाएगा। यूपी बोर्ड लोगों को डुप्लीकेट मार्कशीट ऑनलाइन उपलब्ध कराएगा। इसके लिए प्रक्रिया भी तकरीबन पूरी कर ली गई है। बोर्ड ने इसका सॉफ्टवेयर तैयार कराने के लिए कंपनी को कार्यादेश भी जारी कर दिया है। माना जा रहा है कि अगले दो-तीन माह में ऑनलाइन व्यवस्था लागू हो जाएगी।
अभी तक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की डुप्लीकेट मार्कशीट बनवाने के लिए लोगों को यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं और वहां के कर्मचारी से लेकर कार्यालय के बाहर घूमने वाले दलालों तक से संपर्क करना पड़ता है, क्योंकि बिना दलालों से संपर्क किए डुप्लीकेट मार्कशीट आसानी से बन ही नहीं सकती। इसके नाम पर दलाल लोगों से जमकर धनउगाही करते हैं। ऐसे में यूपी बोर्ड ने इस व्यवस्था को ऑनलाइन करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा होने पर लोग घर बैठे यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर मार्कशीट के लिए सभी औपचारिकताओं, ई-चालान के साथ आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने वाले को अपना मोबाइल नंबर भी देना होगा, जिस पर आगे की सूचना के बारे में मैसेज भेजकर अवगत कराया जाएगा। क्षेत्रीय सचिव के डिजिटल हस्ताक्षर के साथ तय समय सीमा में मार्कशीट तैयार होने के बाद आवेदक वेबसाइट से ही उसका प्रिंट आउट निकाल सकेंगे। यूपी बोर्ड के अफसरों से मुताबिक इस पर काम तेजी से चल रहा है। लोगों को जल्द ही यह सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें