फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निराला में हिन्दी, रैली, ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी जैसी विकसित समृद्ध दूसरी भाषा नहीं
विज्ञापन

0 त्रिवेणी सहाय स्मृति संस्थान एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद की ओर से संगोष्ठी
इलाहाबाद। त्रिवेणी सहाय स्मृति संस्थान एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद की ओर से बृहस्पतिवार को हिंदी दिवस पर ‘आधुनिक युग में हिंदी का स्वरूप व प्रासंगिकता’ पर चर्चा की गई। बतौर मुख्य अतिथि अधिशासी अभियंता एके द्विवेदी ने कहा, दुनिया में हिंदी जैसी विकसित, समृद्ध भाषा दूसरी कोई नहीं। यह हीनता का विषय नहीं, गौरवशाली परंपरा की वाहक है। इससे पहले उन्होंने जटाशंकर प्रियदर्शी की पुस्तक अक्षयवट का विमोचन किया।
परिषद अध्यक्ष शैलतनया श्रीवास्तव ने कहा, डिजिटल युग में हिंदी की पैठ पर चर्चा की। महासचिव व संचालक अखिलेश श्रीवास्तव ने कहा, यह सुखद है कि दुनिया के 175 विश्वविद्यालयों में हिंदी पढ़ाई जा रही है। रेनूराज सिंह की सरस्वती वंदना से शुरुआत के बाद अभिषेक कुलश्रेष्ठ, संतोष जायसवाल, सरोज गुप्ता, विजयानंद सिनह, जटाशंकर प्रियदर्शी, संजय पुरुषार्थी, राखी चौधरी, मधुकांक मिश्रा, निर्मला केसरवानी, कृष्णमोहन द्विवेदी को सम्मानित किया गया। निराला सभागार में हुए कार्यक्रम के दूसरे सत्र में योगेंद्र मिश्र, तलब जौनपुरी, कविता उपाध्याय, नजर इलाहाबादी, अखिलेश श्रीवास्तव, नजर इलाहाबादी, रजिया सुल्तान, कविता आदि ने कविता पाठ किया। कार्यक्रम में बालकृष्ण पांडेय, प्रभाशंकर पांडेय, डॉ.हौसला सिंह, रंजीत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
राष्ट्रभाषा अधिकार रैली, ज्ञापन
इलाहाबाद। वेद प्रचार ट्रस्ट की ओर से बृहस्पतिवार को सुभाष चौराहे पर हिंदी को राष्ट्रभाषा घोषित कर सभी कामकाज हिंदी में करने की मांग की गई। हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाने के लिए कचहरी तक राष्ट्रभाषा अधिकार रैली निकाली गई और डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया गया। राजन आर्य ने संयोजन किया। रैली और ज्ञापन देने वालों में शैलतनया श्रीवास्तव, विजयानंद सिन्हा, सुनील धवन, प्रेमप्रकाश कुलश्रेष्ठ, आलोक निगम, इरफान हैदर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें