फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूला महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
झूला झूलेंगे राधाकृष्ण, मंदिरों में मचेगी धूम
विज्ञापन

0 पांच दिनी झूलोउत्सव आज से, सावन पूर्णिमा को होगा समापन
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
सावन शुक्ल एकादशी बृहस्पतिवार से दारागंज स्थित भगवान वेणीमाधव मंदिर सहित राधाकृष्ण मंदिरों में झूलोत्सव की धूम होगी। भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा के विग्रह को आकर्षक झूले में बिठाया जाएगा। झूला गीतों के साथ मंदिर परिसर गूंजेंगे। पांच दिनी उत्सव का समापन सावन पूर्णिमा को होगा।
काशीराजनगर बलुआघाट स्थित इस्कॉन मंदिर में अध्यक्ष आचार्यदास की अगुवाई में झूला उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। उपाध्यक्ष वेणु विजय दास के मुताबिक मंदिर में उत्सव की तैयारी पूरी है। पांच दिनी उत्सव में वृंदावन से लोग आ रहे हैं। कान्हा का नित नूतन शृंगार होगा। शाम को प्रवचन एवं महाआरती एवं भक्तों द्वारा भजन कीर्तन होंगे।
विज्ञापन

वहीं दारागंज स्थित भगवान वेणी माधव मंदिर झूलोत्सव की तैयारी पूरी है। भगवान श्रीकृष्ण की लीला झांकियां सजाई गईं हैं। पुजारी अभिषेक दुबे, विजय तिवारी के मुताबिक सुबह मंगलाआरती के बाद झूला उत्सव आरंभ होगा। शाम को शृंगार आरती के बाद भजन कीर्तन होंगे। तुलारामबाग स्थित रुपगौड़ीय मठ, दारागंज स्थित तुलसीदास जी का बड़ा स्थान मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर, राधा मंदिर, नृसिंह मंदिर आदि मंदिरों में झूलोत्सव की तैयारी पूरी है।
विज्ञापन


निम्बाकाचार्य पीठ में झूलोत्सव की धूम
इलाहाबाद। सावन शुक्ल पक्ष हरियाली तीज से आरंभ हुआ झूलोत्सव राधाकृष्ण मंदिर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। ठाकुरजी को झूला झुलाने के लिए भक्तों का जमावड़ा है। वैष्णव परंपरा के मुताबिक ठाकुरजी के साथ श्रीजी (राधा) हिंडोले में विराजी हैं। झूला गीतों से मंदिर गूंज रहे हैं। महाजनी टोला स्थित निम्बार्काचार्य पीठ में निम्बार्काचार्य गोस्वामी विष्णुकांत की अगुवाई में झूलोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। बुधवार को ठाकुरजी का हरे रंग के वस्त्र और गहने पहनाए गए। झूला गीत गाए गए। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। अमरेंद्र कृष्ण गोस्वामी के मुताबिक समापन सावन पूर्णिमा को होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें