फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम में मात्र एक फीसदी ृबढ़ातरी संभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार सिर्फ एक फीसदी डीए को रहें तैयार
विज्ञापन

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर विशेषज्ञों ने किया आंकलन
महंगाई भत्ते में केवल एक प्रतिशत बढ़ोतरी के आसार, होगा नुकसान

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
जीएसटी लागू होने के बाद आम लोगों को भले ही लग रहा हो कि महंगाई बढ़ी है लेकिन सरकारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक इससे उलट है। इस बार जुलाई में महंगाई भत्ता (डीए) में केवल एक फीसदी बढ़ोतरी का आसार है। सूचकांक के आधार पर डीए की गणना करते हुए विशेषज्ञों ने यह आंकलन किया है। हालांकि, इस बढ़ोतरी पर अंतिम मुहर जून का सूचकांक जारी होने के बाद लगेगा, लेकिन विशेषज्ञ इस वृद्धि को तय मानकर चल रहे हैं। आंकलन सही हुआ तो वर्षों बाद डीए में मात्र एक फीसदी की बढ़ोतरी होगी। पिछले जुलाई और जनवरी में भी डीए में दो फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसका प्रभाव तकरीबन एक करोड़ केंद्रीय कर्मियों तथा पेंशनर्स के अलावा विभिन्न राज्यों के कर्मियों पर पड़ेगा।
विज्ञापन

वर्षों से डीए बढ़ोतरी का सटीक आंकलन कर रहे सिविल एकाउंट्स ब्रदरहूड के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी का कहना है कि एक जुलाई 2017 से एक प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता देय होने की संभावना है। इसमें किसी तरह की कमी या बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं है। उनका कहना है कि जुलाई 2016 से मई 2017 के बीच उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 274 से 278 के बीच रहा। मई में यह 278 रहा। उनका कहना है कि यदि जून में इसमें पांच अंक की बढ़ोतरी हो जाए तो महंगाई भत्ता में दो फीसदी की बढ़ोतरी संभव है लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में इसकी उम्मीद नहीं है। जून में भी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 278 के करीब अनुमानित है। ऐसे में औसत के आधार पर 5.87 महंगाई भत्ता आएगा लेकिन नियमानुसार दशमलव के अंक को बाहर कर दिया जाएगा। इस तरह से एक जुलाई 2017 से पांच फीसदी महंगाई भत्ता देय होगा। इसमें से पहले से देय चार फीसदी डीए घटा दिया जाए तो इसमें मात्र एक प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। इसकी घोषणा सितंबर-अक्तूबर में हो सकती है। हालांकि, नया डीए एक जुलाई से ही देय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें