फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलेमपुर के सांसद को हाईकोर्ट का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर के सांसद को हाईकोर्ट का नोटिस
विज्ञापन

- दबाव डालकर सफाई कर्मी का तबादला कराने का आरोप

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
हाईकोर्ट ने सलेमपुर (बलिया) के सांसद रवींद्र कुशवाहा को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। सांसद पर ग्राम पंचायत भटवाचक उर्फ चकप्रेमा के सफाई कर्मी संजय कुमार का तबादला करने के लिए दबाव डालने का आरोप है। तबादले के खिलाफ सफाई कर्मी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। राजनीतिक हस्तक्षेप से किए गए तबादले को रद्द करने की मांग की गई है। याचिका पर न्यायमूर्ति पंकज नकवी सुनवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

याची के अधिवक्ता परवेज इकबाल अंसारी का कहना था कि 22 मई 2017 को जिला पंचायत अधिकारी बलिया ने स्थानंातरण आदेश जारी करते हुए कहा है कि उनको टेलीफोन पर सफाई कर्मी संजय कुमार के संबंध में सांसद से शिकायत मिली है। इस शिकायत का संज्ञान लेते हुए संजय कुमार का तबादला किया जा रहा है। याची का कहना है कि उसका स्थानांतरण राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण किया गया है। ऐसा करना स्थानंातरण नीति के विरुद्ध है। कोर्ट ने स्थानांतरण आदेश पर रोक लगाते हुए सांसद रवींद्र कुशवाहा, जिला पंचायत अधिकारी और प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें