फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम व चायल विधायक के परिजनों समेत 19 मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
19 positives including relatives of deputy CM and Chail MLA - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
डिप्टी सीएम और चायल विधायक के परिजनों समेत 19 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन

-संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही परिजनों को किया गया होम क्वारंटीन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर (कौशाम्बी)। जिले में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता ही जा रहा है, शनिवार को कुल 19 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें डिप्टी सीएम के बड़े भाई की बेटी-दामाद समेत सिराथू के छह लोग और चायल विधायक की भाभी व नौकर समेत तीन लोग शामिल हैं। सर्वाधिक आठ पॉजिटिव मनौरी बाजार के मिले हैं। प्रशासन ने संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही इनके परिजनों को होम क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को लैब से आई 149 संदिग्धों की रिपोर्ट में जिले के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले 19 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनमें छह संक्रमितों में डिप्टी सीएम केशव मौर्य के बड़े भाई की सिराथू में रहने वाली दो बेटियां, एक दामाद, एक वर्षीय बच्ची, ड्राइवर व एक अन्य वृद्घ महिला शामिल हैं। सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि हफ्ते भर पहले बालू का कारोबार करने वाला इनका एक पड़ोसी संक्रमित मिला था। उसके बाद इन सभी का छह जुलाई को स्वॉब सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया था। संक्रमित के संपर्क में आने की वजह से शनिवार को आई रिपोर्ट में सभी लोग पॉजिटिव निकले हैं। इसी तरह चायल विधायक का एक भतीजा शुक्रवार को संक्रमित मिला था। इसके बाद शनिवार को विधायक के पूरे परिवार और घर में रहने वाले नौकर की जिला अस्पताल लाकर ट्रूनेट जांच कराई गई। इसमें विधायक की भाभी और एक नौकर पॉजिटिव निकले। पिता और बड़े भाई की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया गया। इसी कस्बे का एक अन्य युवक भी संक्रमित निकला है। इसके अलावा मनौरी क्षेत्र के एक साथ आठ लोग संक्रमित मिले हैं। ये सभी हफ्ते भर पहले संक्रमित मिले समाजसेवी के संपर्क में आए थे। मंझनपुर व कौशाम्बी क्षेत्र के भी एक-एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। सीएमओ ने सभी संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही इनके संपर्क में आने वाले परिजनों और पड़ोसियों का स्वास्थ्य परीक्षण शुरू करा दिया है। इलाकाई पुलिस ने बैरिकेडिंग कर कंटेनमेंट जोन को सील कर दिया। नगर प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें