फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : हाईकोर्ट गेट नंबर तीन से बैग चेकिंग में मिले कारतूस के 19 खोखे, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Sun, 30 Nov 2025 02:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

हाईकोर्ट गेट नंबर तीन के पास पुलिस ने एक व्यक्ति को कारतूस के 19 खोखे के साथ पकड़ लिया। गेट पर लगी एक्सरे स्कैनर मशीन से बैग की तलाशी के दौरान कारतूस के खोखे बरामद हुए।
विज्ञापन
कारतूस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट गेट नंबर तीन के पास पुलिस ने एक व्यक्ति को कारतूस के 19 खोखे के साथ पकड़ लिया। गेट पर लगी एक्सरे स्कैनर मशीन से बैग की तलाशी के दौरान कारतूस के खोखे बरामद हुए। मामले में कैंट थाना पुलिस ने चित्रकूट के कर्वी थाना क्षेत्र के छेछरिया निवासी रामानंद शुक्ल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हाईकोर्ट गेट नंबर तीन पर उपनिरीक्षक लाल सिंह, अब्दुल मन्नान खां, महिला आरक्षी सिम्मी वैश्य व पूजा यादव तैनात थीं। इस दौरान एक व्यक्ति हाथ में बैग लेकर गेट नंबर तीन से भीतर जाने लगा।

विज्ञापन


बैग को पुलिसकर्मियों ने जब एक्सरे स्कैनर मशीन से स्कैन किया तो उसमें कारतूस के खोखे नजर आए। इसपर हाईकोर्ट सुरक्षा के प्रभारी कृष्ण कुमार मिश्रा को जानकारी दी गई और आरोपी को पकड़कर कैंट थाने ले जाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रामानंद शुक्ल बताया और कहा कि उसके पास शस्त्र का लाइसेंस है। वह गलती से रिवॉल्वर के कारतूस के खोखे ले आया। साथ में भाई की लाइसेंसी राइफल के कारतूस के खोखे भी आ गए। कैंट थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी रामानंद से पूछताछ की गई है। उससे लाइसेंस प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें