खड्डा के प्रथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को पढ़ाते एसडीएम अरविन्द कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के निजी स्कूलों में दुर्बल वर्ग के बच्चों को मुफ्त प्रवेश के तहत शिक्षा विभाग को कुल 1862 आवेदन प्राप्त हुए है। आवेदन के लिए अंतिम तिथि पांच अप्रैल निर्धारित की गई थी। शहरी और ग्रामीण इलाकों में ऑनलाइन एवं ऑनलाइन आवेदन के तहत कुल 1862 आवेदकों के प्रार्थना पत्र आए हैं। आवेदन पत्रों का सत्यापन एवं उन्हें लॉक करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल, लॉटरी निकालने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल और बच्चों को गैर सहायतित मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों की प्रवेश कराए जाने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है।