फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से पलटी वैन, सात महिला टीचर्स जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। शुक्रवार तड़के परिषदीय शिक्षिकाओं से भरी तेज रफ्तार वैन अचानक टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा हाइवे के रहपुरा अंडरपास पर हुआ। हादसे में ड्राइवर समेत वैन में सवार सात महिला टीचर घायल हो गईं। राहगीरों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही रोड पर पलटी वैन के शीशे तोड़कर सबको बाहर निकाला और एंबुलेंस से बरेली के निजी अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार सुबह सात बजे हुआ। बताते हैं कि वैन ड्राइवर आरिफ चला रहा था। वह बरेली से परिषदीय विद्यालयों की शिक्षिकाओं को लेकर मीरगंज-मिलक की तरफ जा रहा था। जैसे ही वैन हाईवे के रहपुरा अंडरपास पर पहुंचा अचानक वैन का पिछला टायर फट गया और वैन अनियंत्रित होकर रहपुरा ओवरब्रिज पर पलट गई। सात महिला टीचर और ड्राइवर आरिफ वैन के अंदर ही फंस गए। राहगीरों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही रोड पर पलटी वैन के शीशे तोड़कर सभी को बाहर निकाला और प्राइवेट एंबुलेंस से बरेली भिजवा दिया। इस दौरान ओवरब्रिज पर आधा घंटे तक ट्रैफिक जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से वैन को सीधा कराकर जाम खुलवाया। बताते हैं कि सातों टीचर रोजाना वैन से स्कूल जाती थीं, लेकिन शुक्रवार ड्राइवर आरिफ खटारा वैन लेकर आ गया।। वैन का पिछला टायर काफी पुराना था। जो दबाव नहीं झेल पाया और फट गया। घायलों में टीचर ज्योति, शिवा चौधरी, राधा, प्रतिभा गंगवार, नेहा शर्मा, मेनका आदि शामिल हैं। सबको बरेली के प्राइवेट अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद शाम के वक्त छुट्टी भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें