इलाज के दौरान थमी वृद्ध की सांसें
प्रयागराज। दारागंज मछली बाजार के पास मिले वृद्ध की मंगलवार शाम कॉल्विन अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 23 मार्च को लावारिस हाल में पड़ा मिला था। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई लेकिन उसके बारे में कोई कुछ बता नहीं सका। दारागंज पुलिस का कहना है कि फिलहाल उसके शरीर पर कोई जाहिराना चोट नहीं मिली है। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।