एचजेएस प्री 2018 का परिणाम घोषित
प्रयागराज। हाईकोर्ट द्वारा आयोजित उच्च न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा (भाग दो) 2018 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षा 13 जनवरी 2019 को आयोजित की गई थी। यह जानकारी निबंधक चयन एवं नियुक्ति सुशील कुमार रस्तोगी ने दी है।