फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली की भीड़ के लिए रोडवेज ने 148 अतिरिक्त बसों का किया इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
होली के लिए 148 अतिरिक्त बसों का इंतजाम
विज्ञापन

दिल्ली रूट के लिए परिक्षेत्र से रोडवेज चलाएगा 40 बसें
लखनऊ, कानपुर, आगरा के लिए भी होगा अतिरिक्त बसों का संचालन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। होली के अवसर पर प्रयागराज आने एवं यहां से जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए यूपी रोडवेज के प्रयागराज परिक्षेत्र ने अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। रोडवेज द्वारा विभिन्न रूटों के लिए 148 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। अतिरिक्त बसों का संचालन 17 मार्च से 24 मार्च की अवधि में किया जाएगा।
रोडवेज द्वारा दिल्ली, आगरा, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, फैजाबाद रूट चिह्नित किए गए हैं। होली की अवधि में इन्हीं रूटों पर अतिरिक्त बसाें का संचालन होगा। परिक्षेत्र में आने वाले सिविल लाइंस, प्रयाग, जीरोरोड, लीडररोड, प्रतापगढ़, लालगंज और बादशाहपुर डिपो द्वारा अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इस अवधि में सभी डिपो द्वारा कुल 40 बसें दिल्ली के लिए चलेंगी। इसमें 24 बसें प्रयाग, जीरोरोड एवं लीडर रोड द्वारा संचालित होंगी। इसके अलावा आगरा के लिए दस, कानपुर के 24, लखनऊ के लिए 34, गोरखपुर के लिए 25 एवं फैजाबाद के लिए कुल 15 बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन के मुताबिक होली अवधि में सिविल लाइंस डिपो 15, प्रयाग डिपो 43, जीरोरोड 16, लीडररोड 26, प्रतापगढ़ 27, लालगंज 13 एवं बादशाहपुर द्वारा आठ अतिरिक्त बसें विभिन्न रूटों के लिए चलाई जाएंगी। बसों के सुचारु संचालन के लिए दिल्ली, आगरा, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर एवं फैजाबाद के बस स्टेशनों पर उक्त अवधि में अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है जो प्रयागराज परिक्षेत्र की बसों का संचालन करवाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें