फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा सम्मेलन की तैयारियों में जुटी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं को साधने के लिए भाजपा करवा रही युवा सम्मेलन
विज्ञापन

0 युवा सम्मेलन की तैयारियां देखने आए युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री
नोट...फोटो है
प्रयागराज। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही भाजपा ने युवा वोटरों को साधने की मुहिम भी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में पार्टी के युवा मोर्चा की ओर से 28 मार्च को सिविल लाइंस स्थित पृथ्वी गार्डन में युवा सम्मेलन आयोजित करवाया जा रहा है। सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कमलेश मिश्र प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक की।
विज्ञापन

इस दौरान बैठक में कमलेश मिश्र ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। इस संगठन की शक्ति युवा ही हैं। वर्ष 2014 में मिली जीत इस बार भी दोहरानी है। उन्होंने बूथ से यूथ को जीत का मंत्र दिया और कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है। बैठक में युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष विनय कुमार मिश्र, गंगापार जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह पटेल, मयंक दुबे, मयंक यादव, सचिन मिश्र, विपिन तिवारी, सुशील मिश्र, उदित शुक्ला, मनीष सिंह, विकास तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें